मुहम्मदाबाद स्थानीय पुलिस द्वारा बनाये गये वाटसएप ग्रुप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही न किये जाने से मुहम्मदाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।
योगी की पुलिस अपराध नियंत्रण के प्रति कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में पुलिस के उच्चाधिकारियो के द्वारा यह निर्देश दिये जा रहे है कि सोशल मीडिया पर भडकाउ पोस्ट डालने वालो के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी परंतु मुहम्मदाबाद पुलिस उच्चाधिकारियो के आदेश का पालन कराना तो दूर रहा स्थानीय पुलिस द्वारा शासन के निर्देश पर अपराध नियत्रक हेतु लोगो से जानकारी हासिल करने के लिए अपने बनाये गये अपने वाटसएप गु्रप जी जेड आर मुहम्मदाबाद डीभी में ऐसे आराजकतत्वो एव पुलिस के दलालो को रखा गया है जो उनको सहयोग करने के बजाय उनकी मुश्कीले बढाने में ही लगे है। पुलिस द्वारा बनाये गये इस गु्रप के एडमीन कोतवाल मुहम्मदाबाद सहित कई पुलिस के अधिकारी है। इस गु्रप में 23 दिसम्बर को शाम 4ः38 बजे पीन्टू नामक युवक जिसका मोबाइल नम्बर 9721817109 है ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी किया ग्रुप के अन्य सदस्यो ने इस टिप्पणी पर पुलिस का ध्यान आकृष्ट किया तो उक्त युवक को गु्रप से हटा दिया गया इस टिप्पणी के लिए एसएनसी सेल प्रभारी ने कार्यवाही करने का निर्देश दिया परंतु घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किया जाना मुहम्मदाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर रहा है।कोतवाल धर्मेद्र कुमार पांडेय ने कहाकि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गु्रप से हटा दिया गया है तथा उसका नम्बर सर्विलांस पर डालकर उस युवक की तलाश किया जा रहा है मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
