बाराचवर:नागा बाबा के नाम से प्रसिद्ध पुजारी को मनबढ़ शराबी युवकों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। यह नहीं उनकी दाढ़ी भी नोच ली। अब साधु गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना थाना कासिमाबाद के बहरार गांव की बताई जा रही है। फिलहाल नागा की सिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है नागा बाबा मूल रूप से बलिया जिले के कोटवा नरायनपुर गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से बाराचवर गांव में रह रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बाराचवर के नागाबाबा पुजारी नागा बाबा बहरार गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी भी थे। वह देर शाम सिधागर चट्टी पर बाजार करने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में शराब के नशे में धुत बहरार गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने उनके रोक कर गाली गलौच किया। इसके कुछ देर बाद उक्त युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ मंदिर पर पहुंचा और वहां नागा बाबा की लात घूसों से पिटाई के बाद उनकी दाढ़ी नोच डाली। नागा करीब दो घंटे तक बेहोश पड़े रहे। मौके पर पहुंचे लोगों ने नागा बाबा को लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जिन्हें डॉक्टरों जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
