अज्ञात चार पहिया वाहन की धक्के से अधेड़ की मौत

गहमर। खेत से घर लौट रहे एक अधेड़ की अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे स्थानीय गांव के भीउराय मुहल्ला निवासी किसुनदेव सिंह (61) अपने खेत से घर लौट रहे थे कि ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग से गाँव के अंदर पकडितर जाने वाले मार्ग में एक अज्ञात चार पहिया वाहन अपना गाड़ी पीछे कर रहा था कि वही से गुजर रहे किसुनदेव सिंह को तेजी से धक्का मारते हुए भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस गाड़ी के पीछे दुर्गा जी का चित्र बना हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों संग उनके शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा।