
बलिया से कानपुर की शुरुआत सोमवार को बलिया जिले के दूबेछपरा से हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय, प्रदेश के आधा दर्जन मंत्रियों के साथ हजारों लोगों की भीड़ पूरे उत्साह के साथ थी। वही बिजनौर बैराज से भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर बैराज पर गंगा पूजन किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा के लिए निकल चुके हैं। हालांकि उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहुंचने का कार्यक्रम भी था लेकिन वे नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 40 मिनट तक गंगा पूजन किया।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की शुरुआत बकायदा मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कर किया गया। राज्यपाल ने गंगा पूजन के बाद मां गंगा की भव्य आरती में प्रतिभाग किया। शंखनाद के साथ आरती की शुरुआत हुई। आरती के बाद राज्यपाल समेत सभी अतिथि मंच पर पहुंचे।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिले के क्रांतिकारियों को याद करते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की। कहा, यह धरती क्रांतिकारियों की धरती है। यहां आकर काफी खुशी होती है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे बसने वाले लोग खुशनसीब हैं। हमारे गुजरात में मात्र एक नदी है, लेकिन यहां नदियां ही नदियां हैं।उसके बाद गंगा यात्रा गाजीपुर जनपद के लिए रवाना हुई।जनपद की सीमा रसूलपुर पहुचते ही स्वागत में खड़े विद्यायको व प्रशासनिक अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद भांवरकोल,कुंडेसर,शहनिन्दा,तिवारीपुर में भी भव्य स्वागत हुआ।शहनिन्दा में अष्ट शहीद इंटर कालेज के विधालय द्रारा झांकी निकाली गयी।जिसमे स्वयं केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय,सूर्यप्रताप शाही,विधायक अलका राय सहित अन्य आंगतुकों ने गंगा झांकी का पूजन आरती किया।उसके बाद आगे लिए यात्रा रवाना हुई
