
भांवरकोल ब्लाक स्थित मार्टिन चिल्ड्रेन स्कूल में देश का 71वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मनोरंजन किया और देशप्रेम, भाईचारे का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य
अवधेश पांडेय ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

विद्यालय के मैनेजर अवधेश पांडेय ने छात्रों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भविष्य में मजबूत, कर्मठ, ईमानदार एवं कुशल प्रशासक बनने के साथ-साथ देश का आदर्श नागरिक बनने को भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को गणतंत्र के सभी मूल्यों का अपने जीवन में निर्वाह करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्वावना के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि संविधान को बनने में 2 साल, 8 महीने और 11 दिन लगे। भारत का लोकतंत्र विश्व में सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीत का प्रदर्शन करके दर्शकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। इस दौरान विद्यार्थियो ने देशभक्ति गीत ,नाटक,नृत्य पर खूब तालियाँ बटोरी एवं देशप्रेम का जज्बा फिर से जगाया।
