भांवरकोल:शहीदो के गाँव शेरपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन निराला विद्यालय परिसर में 29 जनवरी को शाम 6 बजे से किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों पर है। सचिव मनीष राय ने कहा कि शहीदो के स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।जो एक बेहतर कार्य योजना तैयार कर काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से प्रसिद्ध कवि एवं शायर भाग ले रहे हैं, जिसमें विनीत चौहान, कविता तिवारी, हाशिम फिरोजाबादी, अभय निर्भीक, अनिल चौबे, बलराम श्रीवास्तव, हेमन्त पाण्डेय, पूनम वर्मा, सुनील व्यास, सुदीप भोला सहित अन्य जाने-माने कलाकार भाग लेंगे। एक शाम शहीदो के नाम जन सेवा कल्याण समिति द्रारा तैयारी जोरों पर है।इसके मुख्य अतिथि सीईओ एवं एडिडर इन चीफ सहारा न्यूज नेटवर्क उपेंद्र राय होंगे।जबकि विशिष्ट अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं क्षेत्रीय विधायक अलका राय होगी।इस मौके पर शालीन राय,ओमप्रकाश राय, दामोदर राय, मनीष राय लिटिल, पंकज राय, भानु प्रकाश राय, बच्चू उपाध्याय, दीपू उपाध्याय, मुन्ना गुप्ता, बाला नाथ राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
