शहीदी धरती शेरपुर में लहरा शान से तिरँगा

भांवरकोल:क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कलां प्रथम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से रविवार को मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ओएनजीसी के पूर्व जीएम बच्चन राय ने झंडारोहण किया।झंडारोहण के दौरान से शान से फहरने लगा तिरंगा उपस्थित आंगतुक,शिक्षक एवं छात्रों ने सलामी दी। प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्रारा नाटक,नृत्य,देश भक्ति गीत शानदार प्रदर्शन से हर कोई हतप्रभ था।शहीदी धरती शेरपुर के अष्ट शहीदो पर आधारित नाटक अगस्त क्रांति का मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शको द्रारा तालिया देर तक बजती रही।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक चला।इसकी सराहना ग्रामीणों में खूब रही है।कार्यक्रम  समापन पर  छात्रों में मिष्ठान वितरण किया गया इसके पूर्व शिक्षक डिम्पल राय ने आए अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया।इस मौके पर बाला जी राय ने कहा कि 26 जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ था। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तथा वास्तविक स्वतंत्रता प्राप्त हुई, इसलिए सदा अपनी स्वतंत्रता को बरकरार बनाए रखना है।विद्यालय परिवार की पूरी कोशिश है कि चाहे सांस्कृतिक कार्यक्रम हो खेलकूद हो या पढ़ाई अपने बच्चों का सर्वागिण विकास ही हमारा लक्ष्य है।अंत में प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार राय ने सभी के प्रति आभार प्रगट किया।इस अवसर पर कुमायूं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर शिवप्रकाश राय ,अशोक रा,गौरीशंकर राय, उज्ज्वल त्रिपाठी, सोमनाथ राय, संतोष राय ,आशीष राय, विद्यासागर शर्मा, देवेन्द्र भास्कर ,मनीष राय ,पंकज राय,प्रियंका राय सविता राय कौशल्या उपाध्याय आंगनबाड़ी आभा राय माया राय कमलेश राय आदि लोग मौजूद थे।