उप चुनाव:प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

शेरपुर में हो रहे उप चुनाव प्रधान पद लिए चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है। सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह ब्लाक परिसर में चस्पा कर दिया गया हैं। ग्राम प्रधान पद का मतदान 3 फरवरी को होना है चुनाव चिन्ह मंगलवार को प्रत्याशी किरण देवी पति राजेश राम को अनाज ओसाता किसान,विजुला देवी पति लल्लन राय को कार, शान्ति देवी पति रामाआधार राय को किताब , मीना पति आनन्द राय को कर्नी, कृष्णा पति संजय राय को इमली,सीमा पति युगेश गुप्ता को कैमरा मिला है।