बैरान/मुहम्मदाबाद:सर्व सेवा इण्टर कालेज एवं सर्व सेवा महाविद्यालय के संस्थापक डॉ0 स्व0 हरिनारायण सिंह यादव की मंगलवार को प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। उन्होंने लगभग चार दशक तक शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय सेवा दी। सुदूर देहात क्षेत्र आवादान- बैरान में उनके द्वारा स्थापित संस्थान से निकलने वाला विद्यार्थी भारत के हर क्षेत्र में सेवारत हैं।इस अवसर पर रामधारी यादव पूर्व चेयरमैन सहकारिता विभाग,सरयू भैया प्रतिनिधि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर,रामकृत यादव ब्लाक प्रमुख मोहम्मदाबाद,सपा नेता चंद्रमा यादव, रवीन्द्र प्रताप आदि ने पहुंचकर श्रृद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान राधेश्याम राय तथा संचालन रामकुंवर सिंह यादव ने किया। अंत में आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनन्दन यादव ने किया।
