जम्मू से शुरू साइकिल यात्रा पहुंची कन्याकुमारी के करीब

गाजीपुर : पर्यावरण जागरूकता व शहीदों के सम्मान में सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज की ओर से दो अक्टूबर को जम्मू से शुरू हुई साइकिल यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों से होते हुए मंगलवार को कन्याकुमारी के करीब पहुंच चुकी है। 30 जनवरी को करीब सात हजार किलोमीटर की दूरी पूर्ण कर कन्याकुमारी पहुंचने पर यात्रा का समापन होगा।इस मौके पर प्रो0योगेंद्र सिंह ग्रुप लीडर मनोज कुमार यादव, विनोद कुमार यादव,बी.डी.उपाध्याय,पियूष महाजन,सुरेश संलौकी,राकेश राजभर ,मंजीत यादव,मंटू ,अफजल अली,अजय यादव,सुभाष प्रधान,आलोक कुमार बिंद,कृष्ण कुमार एवं श्रवण पांडेय आदि लोग रहे।