
करीमुद्दीनपुर: विश्व पृथ्वी दिवस पर ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर के संयोजन में सेव अर्थ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम व वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ0 मसूद अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाले कारणों पर प्रकाश डाला। विद्यालय और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ-हर-भरा रखने की प्रेरणा दी। बच्चों को बताया अन्न, जल, वस्त्र, ईंधन, औषधियां आदि जीवन की सभी आवश्यकताएं धरती से ही पूरी होती हैं। इसलिए धरती को मां कहा गया है। हम सभी को इसकी रक्षा करनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिवार ने पौधरोपण किया। प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और सम्पोषण के लिए पांच-पांच बच्चों को तरुमित्र मण्डल गठित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पूरी दुनिया मे विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने 1970 में इसकी शुरुआत की थी। इसका मूल उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना था। 21 मार्च 1971 को संयुक्त राष्ट्र ने से अंतरराष्ट्रीय समारोह घोषित किया। 1990 मे पहली बार आधिकारिक तौर पर पृथ्वी दिवस मनाया गया था।
