(दैनिक फॉर मीडिया-अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
गाजीपुर/मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के फिरोजपुर कला गाव में आयोजित एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच फिरोजपुर कला व शहीद क्लब शेरपुर कलाँ के बीच खेला गया। जिसमें फ़िरोजपुर कला की टीम ने मैच जीतकर शील्ड पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में फिरोजपुर कला ने पहला सेट 25-16 से जीता दूसरे सेट में 25-18से जीतते हुए विजेता घोषित हुई।मुख्यअतिथि समाजसेवी राकेश कांत राय ने विजेता टीम के कप्तान और उपविजेता टीम के कप्तान को शील्ड देकर पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता जनपद की दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि राकेश कांत राय ने कहा कि खेल आपसी प्रेम व एकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इससे हम एक दूसरे के करीब आते हैं और इससे भारी भाईचारा स्थापित होता है, तथा शरीर वह मस्तिष्क दोनों स्वस्थ होता है। खेल से कौमी एकता भी कायम होती है।इसके पूर्व बालीबाल प्रतियोगिता का उद्धघाटन ओपी तिवारी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।निर्णायक की भूमिका शिवम प्रधान व गब्बर पांडेय ने निभायी।स्कोरर शिवम उपाध्याय व मंगलम राय रहे।जबकि कमेन्ट्री सुशील तिवारी ने किया।इस मौके पर झँन्ने खान,रविशंकर राय
अनिल राय, संतोष राय, सूर्यकान्त राय, अभिषेक राय, नितेश राय,आशु यादव, सनी उपाध्याय, हर्ष, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।।अंत में समाजिक कार्यकर्ता अनुपम राय ने सभी आंगतुकों के प्रति आभार जताया।
