मुहम्मदाबाद: अखण्ड ज्योति आई हास्पिटल सहरसपाली बलिया के बैनरतले द्वारिकाधीश मंदिर परसा(दक्षिण पट्टी) में लगभग 100 रोगियों का नेत्र-जाँच हुआ।जिसमें 42 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन हेतु उपयुक्त पाया गया। इनका 3 जनवरी को नि:शुल्क आपरेशन के साथ लेंस लगाया जायेगा।बलिया से आये डाक्टरों एवं मंदिर के महंत श्रद्धेय पागल बाबा के प्रति विशेष आभार,
इनके अलावा ज्ञात-अज्ञात,नजदीक-दूर,रोगी-निरोगी सबकों धन्यवाद।

इस अवसर पर राधाकृष्ण राय,गोपाल शरण राय,गोपाल यादव,वीरेंद्र यादव,चन्द्रशेखर मिश्र,ओमकार राय,दीपक राय,मनोज राय,रमाशंकर चौधरी,निर्भय राय,रिंकू राय,अभिषेक मिश्र,भैरवेन्द्र शुक्ल, शारदानंद चौबे,रघुनाथ निषाद,रामकृत यादव,मुखलाल बिंद,अच्छेलाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट
