प्रमुख समाजसेवी अरविंद राय ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख इक्वावन हजार रुपये का दान दिया

गाजीपुर। अयोध्या मे भगवान श्री रामचंद्र के दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण हेतु दान स्वरूप “समर्पण निधि” के संकलन अभियान के तहत अपनी माता शारदा देवी के मार्गदर्शन में प्रमुख समाजसेवी एवं सरजू राय मेमोरियल पी जी कालेज गांधीनगर व डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के संस्थापक अरविन्द राय द्वारा अपने ददरीघाट स्थित आवास पर ज़िला प्रचारकRSS सुशील, राजेश्वर सिंह, मुन्ना पाण्डेयअशोक राय, अनुज राय की उपस्थिति में अपने परिवार की तरफ़ से एक लाख इक्यावन हजार रूपये का चेक सौंपा। इस दौरान अरविंद राय ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना लिए हमारी कई पीढि़यां कुर्बान हो गईं। प्रभु श्रीराम की कृपा से आज वह स्वर्णिम अवसर आया है। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर इस पवित्र अभियान में सहयोग कर पुण्य का भागीदार बनने की प्रार्थना की। इस मौके पर अभियान से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।