उज्ज्वल भविष्य के साथ चंदनी पब्लिक स्कूल का फेयरवेल सम्पन्न

मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ सहपाठियों को विदाई पार्टी दी। इस अवसर पर 11वीं तथा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ सहपाठियों को उपहार देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने अपने-अपने वक्तव्यों में छात्रों को परिश्रम करने के लिए सदा तत्पर रहने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार राय ने कहा कि कर्मशील व्यक्ति कभी भाग्य को नहीं कोसते। वे फल की इच्छा किए बिना परिश्रम करते हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए गए है।साथ ही साथ विधार्थियों को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने जीवन में परिश्रम का पथ कभी न छोडने का संदेश दिया। बच्चों को शुभाशीष देकर परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री, अब्राहम लिंकन, कालीदास, विलियम शेक्सपियर आदि के दृष्टांत देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।शिक्षक माधव सरकार ने भी गुरूओं का आशीर्वाद लेकर आगे बढने के लिए प्रेरित किया व आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सभी विद्यार्थियों को शानदार अंकों से उत्तीर्ण होने का आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र नित्यानंद राय को हेड ब्वाय व शिवांगी राय को शिवांगी तिवारी को प्रधानाचार्य जी द्वारा चुना गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक नवीन कुमार राय ने केक काटकर किया।इस अवसर पर शिक्षक यूसुफ ,सतीश गुप्ता, आलोक मिश्रा, निकहत ,पूजा ,पंचम राय,अभय यादव सहित कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थीगण मौजूद रहे।